Audience Kya Hai: यदि आप डिजिटल मार्केटिंग सीख रहे हैं, तो इसमें देखा होगा कि Audience शब्द का उपयोग बहुत होता है। फिर चाहें आप कोई लेख पढ़कर डिजिटल मार्केटिंग सीख रहे हो या फिर Video देखकर सीख रहे हों। क्योंकि Audience शब्द के आस-पास ही डिजिटल मार्केटिंग चलती है।
Audience के बारे में ज्यादतर नये डिजिटल मार्केटर को पता नहीं होता है, यदि आप भी नहीं जानते हैं कि Audience क्या है? Audience कैसे बनायें? Audience के प्रकार क्या है? तो आप इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें: क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको Audience के बारे में विस्तार से सरल भाषा में बतायेंगे।
तो चलिए ज्यादा समय न वर्बाद करते हुए सीधा चलते हैं अपने लेख पर Audience के बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं।
Table of Contents
Audience क्या है? (What is Audience in Hindi)

ऐसे लोगों का समूह जो किसी Content Creator को फॉलो करते हैं और उनके द्वारा पब्लिश किये गये कंटेंट को नियमित रूप से पढ़ते, सुनते और देखते हैं। इसी समूह को Audience कहा जाता है। जैसे यदि आप किसी YouTuber के Video देखते हैं, Podcast सुनते हैं या किसी ब्लॉग के आर्टिकल पढ़ते हैं, तो आप उनके Audience में आते हैं।
Social Media प्लेटफॉर्म जैसे X (पहले ट्विटर), Facebook, Instagram आदि पर Content Creator को Follow करने वाले युजर्स उसकी Audience होती है।
- Blog क्या होता है?
- Blog कैसे बनायें?
- Blog को Setup कैसे करें?
- Blog कितने प्रकार के होते हैं?
- Auto Blogging क्या होती है?
Digital Marketing में ऐसे लोग Audience नहीं होते हैं, तो ब्लॉग, YouTube चैनल पर एक बार आते हैं और दूसरी बार नहीं लौटते हैं। उन्ही लोगों को आप Audience कह सकते हैं, जो लगातार आपके कंटेंट को पढ़ते और देखते हैं।
Digital Marketing में Audience को सरल भाषा में समझें तो जो कंटेंट आप पब्लिश करते हैं उसमें Interest लेने वाले युजर्स के समूह को Audience कहा जाता है।
Audience का हिंदी मतलब (Audience Meaning in Hindi)
Audience के हिंदी में मतलब श्रोता, दर्शक, सुनने वाले आदि होते हैं। डिजिटल भाषा में Audience का मतलब ऐसे लोगों का समूह जो Text, Video, Image, Audio आदि Content Form को पैसा करते हैं और Content पब्लिश करने वाले Follow करते हैं। व्यक्तियों के इस समूह को Audience कहा जाता है।
लेख को यहाँ तक पढ़ने के बाद आपको Audience Kya Hai? अच्छे से समझ में आ गया होगा। अब हम आगे आपको Audience के प्रकार के बारे में बतायेंगे, तो आईए जानते हैं इनके बारे में।
Audience के प्रकार (Types of Audience in Hindi)
इस लेख में हम डिजिटल Audience की बात कर रहे हैं। जिसके बारे में हमने आपको पहले ही ऊपर बता दिया है। डिजिटल Audience कई प्रकार की होती हैं। लेकिन इन्हे समझने में सरल बनाने के लिए 3 प्रकार में बांटा गया है। तो आईए जानते हैं उनके बारे में।
#1 – Target Audience
Target Audience जिसे Custom Audience भी कहा जाता है। जब आप किसी ऑडियंस को पहले से ही तय कर लेते हैं, तो प्रकार की Audience को टारगेट ऑडियंस कहा जाता है। इसमें आप पहले ही तय कर लेते हैं कि आपके प्रोडक्ट या सर्विस का विज्ञापन किसके सामने प्रस्तुत हो।
आप Audience को Age, Gender, Location, Interest आदि के हिसाब से Target करके उसके पास अपने कंटेंट को पहुंचा सकते हैं।
#2 – Niche Audience
Niche Audience का मतलब उस ऑडियंस से जो किसी Specific Niche के आधार कंटेंट Creator को फॉलो करते हैं। जैसे यदि आपका ब्लॉग या बिजनेस Tech पर आधारित है, तो आपके ब्लॉग पर वही Audience आयेगी। जिसे Tech में Interest होगा। Niche Audience टारगेट ऑडियंस से पूरी तरह अलग होती हैं क्योंकि इसमें ऑडियंस पहले से तय नहीं होती है।
#3 – Indented Audience
Indented Audience में वे दर्शक आते हैं, जो दूसरी Audience के द्वारा सुझाये गये ब्लॉग पर जाते हैं या किसी प्रोडक्ट/ सर्विस को खरीदते हैं।
इसे आप उदाहरण की मदद से समझ सकते हैं।
मान लिजिए आप किसी ब्लॉग के आर्टिकल को नियमित से रूप से पढ़ते हैं, और उसी ब्लॉग को पढ़ने के लिए आप अपने Friend से कहते हैं और जब आपके कहने पर आपका मित्र उस ब्लॉग जाता है और उसी ब्लॉग को लगातार फॉलो करने लगता है, तो उस ब्लॉग की Indented Audience बन जाती है।
Audience कैसे बनायें?
लेख को यहाँ तक पढ़ने के बाद आपको Audience क्या है? अच्छे समझ में आ गया होगा। चलिए अब जानने की कोशिश करते हैं कि Audience कैसे बनायें?
यदि आप डिजिटल मार्केटिंग की मदद से अपने बिजनेस को Grow करना चाहते हैं या Digital Marketing में सफलता हाँसिल करना चाहते हैं, तो आपको Audience बनाना बहुत जरूरी है। आज के डिजिटल युग में आपको बहुत से ऐसे Platform मिल जायेंगे जिनकी मदद से आप बड़ी आसानी से Audience बना सकते हैं। आप ऐसे कैसे कर सकते हैं इसके लिए आप मेरे द्वारा बतायी गई प्रोसेस को फॉलो कर सकते हैं।
#1 – अपनी Niche Select करें
Audience Create करने के सबसे पहले अपनी एक Niche Select करनी होती है। Niche किसी भी ब्लॉग का Topic या Subject होती है। एक डिजिटल क्रिएट उसके आप-पास Content को Create करता है। आप हमेशा उसी Niche को Select करें जिसके बारे में अच्छी-खासी जानकारी, उसमें आपको Interest हो तथा वो आपके बिजनेस से संबंधित भी हो।
उदाहरण के तौर अगर आपको खुद को Fit और Healthy रखना पसंद करते हैं और उसके बारे में लोगों को बताना चाहते हैं, तो आप Health Niche को Select कर सकते हैं। इसी प्रकार आप डिजिटल मार्केटिंग के लिए भी Niche को सेलेक्ट कर सकते हैं। Blogging या डिजिटल मार्केटिंग में सफलता हाँसिल करने में Niche बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
#2 – Platform Select करें
Niche Select करने के बाद आपको प्लेटफॉर्म को सेलेक्ट करना होगा। जिसे पर Content पब्लिश करके अपनी Audience बना सकते हैं। प्लेटफॉर्म को सेलेक्ट करने से पहले आपको थोड़ा बहुत रिसर्च करना होगा। जिसमें आपको यह देखना होगा कि आप जिस ऑडियंस को टारगेट करना चाहते हैं वो किस प्लेटफॉर्म ज्यादा मिलेगी।
आप ऑडियंस बनाने के लिए कई Platform को Select कर सकते हैं। जिसे आप ब्लॉग बना सकते हैं, YouTube चैनल बना सकते हैं, सोशल मीडिया Facebook, Instagram, Pinterest, LinkedIn, Twitter आदि पर अपना अकाउंट बनाकर उस पर Page बना सकते हैं।
#3 – Account को Professional बनायें
Platform को Select करने के बाद Account को Professional बनायें। क्योंकि जब आपका Account Professional नहीं दिखेगा तब तक आपके Content को बहुत कम लोग अहमियत देते हैं। इसलिए आप अपने Account को इस प्रकार Setup करें जैसे आप उस बिषय में एक्सपर्ट हैं।
#4 – Content Publish करें
जब एक बार आप अपने अकाउंट को अच्छे से Setup कर लें, तो उस पर नियमित रूप से High Quality Content पब्लिश करना शुरू कर दें। क्योंकि बिना Content के Audience नहीं बनती है।
Content Publish करने से पहले आपको रणनीति बनानी होगी। कोई सारे नये Content Creator हैं, जो बिना रणनीति के कंटेंट पब्लिश करने लगते हैं। इसके कारण वे उतनी सफलता नहीं हाँसिल कर पाते हैं। जल्दी Audience बनाने के लिए आप Content को Schedule में पब्लिश करें।
इसके अलावा आपको यह भी तय करना है कि कब कौन सा Content पब्लिश करना है। तब जाकर आप युजर्स को खुश करके उसको ऑडियंस बना सकते हैं। मेरे कहने का मतलब है आप कंटेंट पब्लिश करने से पहले सही रणनीति जरूर बनायें।
#5 – सही जानकारी प्रदान करें
आप जब भी Content Create करें, तो उसमें हमेशा अपनी ऑडियंस को सही जानकारी प्रदान करें। इसके लिए आप कंटेंट को क्रिएट करने से पहले उस रिसर्च करें। उसके बाद ही उस कंटेंट को पब्लिश करें। जब आप अपनी ऑडियंस को सही जानकारी प्रदान करते हैं, तो उनका आपके Content पर भरोसा बढ़ता है। इसके बाद वह आपके Content में Interest लेने लगता है। और आपकी ऑडियंस बन जाता है।
#6 – Audience के Intent को समझें
यदि आप चाहते हैं कि आपकी Audience बनने के बाद आपके साथ बनी रहे, तो इसके लिए आपको अपनी Audience के Intent को समझना होगा। इसके लिए आप कंटेंट में पूछ सकते हैं कि आपको किस टॉपिक पर आर्टिकल या वीडियों चाहिए। जिस बिषय में आपको ज्यादा कमेंट मिले उसी पर अगला कंटेंट तैयार करें। इससे आपकी ऑडियंस आप से खुश रहेगी और आपके साथ हमेशा बनी रहेगी।
#7 – Audience को Support करें
समय-समय पर आप अपनी Audience को Support करते रहें। कमेंट में उनके प्रश्नों के जवाब दें। इनकी समस्या को Solve करें। कमेंट में जांचे कि आपकी ऑडियंस किस टॉपिक पर कंटेंट चाहती है। उस Content बनाकर दें। जब आप ऐसा करेंगे, तो आपका अपनी ऑडियंस के साथ अच्छा रिलेशन बन जाता है। जिसका डिजिटल मार्केटिंग में आपको बहुत ज्यादा फायदा मिलता है।
आप मेरे द्वारा बतायी गई इस प्रोसेस को फॉलो करने बड़ी आसानी से ऑडियंस बना सकते हैं। उसके बाद आप अपने प्रोडक्ट या सर्विस को बेचकर ऑडियंस से पैसे कमा सकते हैं। अच्छी-खासी Audience बनाने के लिए आपको 6 महीने से 1 साल का समय लग सकता है। इसलिए आप लगातार इसी प्रोसेस पर काम करते रहें।
डिजिटल मार्केटिंग से संबंधित लेख पढ़ें:
- Content Marketing क्या है?
- Affiliate Marketing क्या है?
- YouTube Marketing क्या है?
- Facebook Marketing क्या है?
- Social Media Marketing क्या है?
- Influencer Marketing क्या है?
- Quora Marketing क्या है ?
- eBook कैसे बनायें?
- Search Engine Marketing क्या है?
FAQ – Audience Kya Hai in Hindi
Audience से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर निम्नलिखित है?
Q1 – Blog Audience का हिंदी में क्या अर्थ होता है?
Blog Audience का हिंदी में अर्थ “ब्लॉग दर्शक” होता है।
Q2 – Blog Visitor का क्या अर्थ होता है?
ब्लॉग पर विजिट करने वाले युजर्स को Blog Visitor कहा जाता है।
Q3 – Target Audience किसे कहा जाता है?
जो Audience पहले से ही तय होती है। इसे Target Audience कहा जाता है।
अंतिम शब्द – Audience Kya Hai
आज के इस लेख में हमने आपको Audience Kya Hai? के बारे में विस्तार से सरल भाषा में बताया है। अगर फिर भी आपको इसको समझने में कोई परेशानी हो रही है, तो आप इसके बारे में मुझसे कमेंट करके पूछ सकते हैं।
मुझे आशा है कि आपको आज का लेख Audience क्या है? बेहद पसंद आया होगा। अगर ऐसा है, तो आप इस लेख को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर अवश्य शेयर करें। डिजिटल मार्केटिंग सीखने के लिए आप इस ब्लॉग की डिजिटल मार्केटिंग Category को पढ़ सकते हैं।