WordPress Theme Kya Hai, Theme और Template मे क्या अंतर है?

WordPress Theme Kya Hai: यदि आपने अपने ब्लॉग WordPress पर बनाया है या बनाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपने WordPress Theme के बारे में जरूर सुना होगा।

Theme किसी भी ब्लॉग या वेबसाइट की Design में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह आपको बिना कोड़िंग के एक अच्छा दिखने वाला ब्लॉग बनाने में मदद करती हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

WordPress Theme आपके ब्लॉग के Layout और Design को Customize करने का एक टूल या उपकरण होता है। Theme फाइलों का समूह होती है, जो कि ZIP Folder में सेव होती है।

जिसमें कोड़ CSC Style के साथ संयुक्त PHP Programming भाषा में लिखा होता है।

WordPress Theme के बारे में और अधिक विस्तार से जानने के लिए आप इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको WordPress Theme Kya Hai? WordPress Theme कैसे Install करें? Theme और Template मे क्या अंतर है? आदि के बारे में बतायेंगे।

तो चलिए ज्यादा समय न वर्बाद करते हुए सीधा चलते हैं अपने लेख पर WordPress Theme के बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं।

WordPress Theme Kya Hai?

WordPress Theme Kya Hai
WordPress Theme Kya Hai

WordPress Theme फाइलों का Folder होता है। जो Zip Format में होता है। WordPress Theme यह निर्धारित करती हैं कि युजर्स को आपका ब्लॉग या वेबसाइट कैसा दिखेगा।

एक Theme में Template Files, Style Sheet, Images और JavaScript फाइलें शामिल होती हैं। एक थीम की मदद से आप ब्लॉग के Layout, Typography, Color और बहुत सी चीजों को Design और Customize कर सकते हैं।

अगर आप अपने ब्लॉग पर Theme बदलते हैं, तो इससे आपके ब्लॉग पर मौजूद कोई भी Content नहीं बदलता है। थीम बदलने से सिर्फ यह बदलता है कि अब ब्लॉग युजर्स को कैसे दिखेगा।

WordPress पर लगभग 9 हजार Free और Paid थीम मौजूद हैं। वर्डप्रेस की ये सारी थीम आप WordPress Theme Directory से डाउनलोड़ कर सकते हैं। यदि आप अपने ब्लॉग पर और Advanced Theme का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो उसे Third-Party Developers से खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको Web Designing आती है, तो आप अपने ब्लॉग के लिए एक Custom Theme भी बना सकते हैं।

WordPress Theme क्या काम करती हैं?

WordPress Theme किसी ब्लॉगर को शुरूआत में बिना कोडिंग के ब्लॉग को Design करने में मदद करती हैं। इसके लिए आपको WordPress Directory से डाउनलोड करके एक्टिव करना होगा।

एक Theme आपके ब्लॉग की डिजाइन को काफी हद तक बदल सकती है। जैसे:

  • Navigation Menus
  • Custom Headers
  • Custom Backgrounds
  • Sidebars
  • Post Formats

जब आप वर्डप्रेस पर अपना नया ब्लॉग बनाते हैं, आपको ब्लॉग पर एक By Default Theme मिलती है, जो कि बहुत Simple और Lightweight होती है। आप चाहें तो इसका उपयोग कर सकते हैं नहीं तो इसके स्थान पर किसी दूसरी फ्री या प्रिमियम थीम का उपयोग कर सकते हैं।

आप अपने ब्लॉग में एक समय पर एक ही थीम का उपयोग कर सकते हैं। एक से अधिक थीम का उपयोग करने के लिए Multiple Themes Plugin को Install करना पड़ता है। यहाँ तक पढ़ने के बाद आपको समझ आ गया होगा कि WordPress Theme Kya Hai? और WordPress Theme क्या काम करती हैं? चलिए अब जानते हैं WordPress Theme कितने प्रकार के होते हैं?

WordPress Theme कितने प्रकार के होते हैं?

WordPress थीम मुख्य रूप से 2 प्रकार के होते हैं। पहला Free Theme तथा दूसरा Premium Theme।

#1 – Free Theme

वर्डप्रेस पर बहुत सी ऐसी थीम हैं जिनके लिए आपको एक भी पैसा खर्च करने की आवश्यकता नहीं होती है। जिन्हे आप आसानी से वर्डप्रेस डायरेक्टरी से Install करके अपने ब्लॉग में इस्तेमाल कर सकते हैं।

#2 – Premium Theme

ऐसी थीम जिसका उपयोग करने के लिए पैसे देने पड़ते हैं। उन्हे Premium Theme कहा जाता है। प्रीमियम थीम में फ्री थीम से ज्यादा एडवांस फीचर्स मिलते हैं। जिनकी मदद से आप अपने ब्लॉग को Professional Looking बना सकते हैं।

WordPress Theme कैसे Install करें?

आप वर्डप्रेस थीम को अपने ब्लॉग पर बड़ी आसानी से Install कर सकते हैं।  इस लेख में हम आपको 2 तरीके बतायेंगे जिनकी मदद से आप अपने ब्लॉग पर बड़ी आसानी से एक आकर्षक थीम को Install कर सकते हैं।

Theme Install Kaise Kare
Theme Install Kaise Kare

#1 – WordPress Theme डायरेक्टरी से कैसे Install करें?

WordPress Theme डायरेक्टरी से थीम इंस्टाल करने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

Theme Upload Kaise Kare
Theme Upload Kaise Kare
  • सबसे पहले आप WordPress Dashboard को Log in करें।
  • इसके बाद बायी तरफ मौजूद Appearance >> Theme पर क्लिक करें।
  • अब आपको ऊपर लिखें Add New पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। जिसमें आपको सर्च बार में उस थीम का नाम लिखना है जिसे आप अपने ब्लॉग में Install करना चाहते हैं। या फिर आप Category से थीम सर्च करना चाहते हैं, तो आप Popular, Latest, Favorites और Feature पर क्लिक करके अपने ब्लॉग के अनुसार थीम को Install को सेलेक्ट कर सकते हैं।
  • थीम का चयन करने के बाद अपना माउस थीम पर लेकर जायें। जहाँ पर आपको Install का ऑप्शन मिलेगा। जिस पर आपको क्लिक करके थीम को Install कर लेना है।
  • अंत में Active पर क्लिक करके अपने ब्लॉग पर थीम को इंस्टाल करें।

बधाई हो! इतनी प्रोसेस कम्पलीट करते ही आपके ब्लॉग में थीम Install हो जाती है।

#2 – Blog में Theme कैसे Upload करें?

जब आप किसी थीम का प्रीमियम वर्जन या थर्ड-पार्टी Person से खरीद कर उसका उपयोग अपने ब्लॉग में करना चाहते हैं, तो उसकी Zip File को अपने ब्लॉग में अपलोड़ करना पड़ता है। क्योंकि आप जब कोई थीम खरीदते हैं, तो उसे पहले डाउनलोड करना पड़ता है।  यदि आप भी ऐसा करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित प्रोसेस को फॉलो करें।

  •  सबसे पहले आपको Appearance >> Theme >> Add New पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। जिसमें सबसे ऊपर मौजूद Upload Theme पर आपको क्लिक करना है।
  • नये पेज में Choose File पर क्लिक करके उस थीम को सेलेक्ट कर लें। जिसे आप अपने ब्लॉग में Install करना चाहते हैं।
  • Theme को Install करने के बाद Active पर क्लिक करें।

बधाई हो! आपके ब्लॉग में Zip File थीम सफलता पूर्वक अपलोड़ हो चुकी है।

Theme और Template मे क्या अंतर है?

अक्सर नये ब्लॉगर शुरूआत में WordPress Theme और WordPress Template में कोई अंतर नही समझते हैं और रियलिटी में ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है क्योंकि WordPress Theme और WordPress Template में जमीन आसमान का फर्क होता है।

Template Files अन्य प्रकार की फाइलों जैसे स्टाइलशीट, स्क्रिप्ट और ईमेज के साथ, वर्डप्रेस थीम का हिस्सा होते हैं। आप Template Files को Individually Install नहीं कर सकते हैं। जबकि वे आपके ब्लॉग का डिज़ाइन बदलने के लिए वर्डप्रेस थीम की बाकी फ़ाइलों के साथ मिलकर काम करते हैं।

एक Template Files केवल एक Page या Page के भाग को Controls करती है। उदाहरण के लिए, अधिकांश थीम में आपके ब्लॉग के Header, Footer, Sidebar, Comments और अन्य Sections के लिए अलग-अलग Template Files होती हैं। जब थी पूरे ब्लॉग को Control करती है। Template Files यह Control करने में सहायता करती हैं कि प्रत्येक Page के Layout के साथ कौन सी जानकारी प्रदर्शित की जाए। चलिए अब जानते हैं एक Best Theme कैसे Select करें?

एक Best Theme कैसे Select करें?

अपने के लिए एक Best Theme का चयन करते समय आपको निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • आपका ब्लॉग किस Topic पर बना है। उसी के अनुसार थीम को सेलेक्ट करें।
  • ब्लॉग के लिए थीम का चयन करें जो सभी डिवाइसों को सर्पोट करती हो।
  • ब्लॉग पर हमेशा Lightweight Theme का उपयोग करें। इससे ब्लॉग की लोड़िंग स्पीड हमेशा अच्छी रहती है।
  • ब्लॉग पर हमेशा प्रिमियम थीम का उपयोग करें।

Best WordPress Theme in Hindi

हम आपको नीचे कुछ ऐसी Themes के नाम बता रहे हैं, जो आज के समय में सबसे बहुत ही Best और Lightweight थीम हैं। जिनमें से आप किसी भी थीम का उपयोग अपने ब्लॉग में कर सकते हैं।

ये महत्वपूर्ण लेख भी पढ़ें:

अंतिम शब्द – What is WordPress Theme in Hindi

आज के इस लेख में हमने आपको WordPress Theme Kya Hai? WordPress Theme Kaise Install Kare? और Theme और Template मे क्या अंतर है? के बारे में सरल भाषा में बताया है ताकि आपको Theme के बारे में समझने में आसानी हो। अगर आपको लेख में कहीं पर कुछ भी परेशानी आ रही है, तो आप मुझसे कमेंट करके पूछ सकते हैं।

मुझे आशा है कि आपको यह लेख बेहद पसंद आया होगा। अगर ऐसा है, तो आप इस लेख को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर अवश्य शेयर करें।

Share To:

मेरा नाम आशीष कुमार है। मैं जिला कन्नौज उत्तर प्रदेश का रहने वाला हूँ। मैं एक फुल टाइम Blogger हूँ। आपको मेरे Blog पर Tech, Blogging, Online Earning से संबंधित आर्टिकल मिलेंगे। मेरे Blog पर आने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!!!


Leave a Comment