Google Trends Kya Hai: आर्टिकल लिखने से पहले हर एक Blogger को Keyword रिसर्च करना पड़ता है। कीवर्ड रिसर्च किसी भी Blogger को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसीलिए आज के समय में इंटरनेट पर बहुत कीवर्ड रिसर्च टूल मौजूद हैं। जो कि फ्री और Paid होते हैं। जिसके कारण इन टूल्स के फीचर्स में फर्क होता है।
आज के इस लेख को हम आपको Google Trends के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले हैं। इस लेख में आप जानेंगे कि Google Trends Kya Hai? Google Trends का उपयोग कैसे करें? Google Trends में अपना अकाउंट कैसे बनायें? Google Trends के फायदे और इसकी विशेषतायें क्या हैं?
तो ज्यादा समय न वर्बाद करते हुए सीधा चलते हैं अपने लेख पर और विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं कि Google Trends क्या है? Google Trends का उपयोग कैसे करें?
Table of Contents
Google Trends क्या है? (What is Google Trends in Hindi)

यह गूगल के द्वारा बना गया टूल है, जो वर्तमान समय में सबसे अधिक सर्च किये जाने वाले Keyword की लिस्ट को दिखाता है। जो ब्लॉगर्स के लिए बहुत उपयोगी होती है।
Google Trends डाटा को दिखाने के लिए ग्राफ का उपयोग करता है। जिसमें ट्रैडिंग में चल रहे कीवर्ड की लोकप्रियता को 0 से 100 नंबर के बीच में दर्शाया जाता है। 50 से 100 नंबर वाले किवर्ड वर्तमान में सबसे ज्यादा सर्च किया रहे होते हैं, 0 से 50 नंबर वाले कीवर्ड वर्तमान में काफी कम या न के बराबर सर्च किये जा रहे होते हैं।
इसके अलावा Google Trends, ब्लॉगर्स को यह जानकारी भी प्रदान करता है कि किस कीवर्ड युजर्स ने कितनी बर और किस स्थान से सर्च किया है। Google Trends में इसके अलावा भी और बहुत सी सुविधायें ब्लॉगर्स को प्रदान करता है। जैसे Keyword Comparison, Data Filter, Real Time Data आदि।
आप भी कीवर्ड 2004 से लेकर अभी 1 घंटे पहले तक की सम्पूर्ण जानकारी Google Trends की मदद से निकाल सकते हैं।
Trends क्या होता है?
Google Trends Kya Hai? जानने के बाद आपको यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है। Trends क्या होता है? दोस्तों Trends का मतलब होता है जिस भी चीज को वर्तमान समय में सबसे ज्यादा बार सर्च किया जाता है, तो वह चीज वर्तमान में Trends में चलती है।
सरल भाषा में समझें जब कोई Topic वर्तमान समय में सबसे ज्यादा बार सर्च किया जाता है। उसे Trending Topic कहा जाता है। Google Trends की मदद से आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि इस समय में भारत में कौन सा Trending Topic है।
Google Trends को कब और किसने लांच किया?
Google Trends को 6 अगस्त 2008 को Google Insights for Search के नाम से Google ने लांच किया था। जिसके बाद 27 दिसम्बर 2012 को गूगल ने इसका नाम बदलकर Google Trends रख दिया था। इसकी मदद से कोई Blogger अपने Blog पर आर्टिकल लिखने के लिए Trending Keyword की जानकारी हाँसिल कर सकता है।
Google Trends में अकाउंट कैसे बनायें?
Google Trends में Account बनाने के लिए आपके पास एक Gmail ID का होना बहुत जरूरी है। इसके बाद आप निम्नलिखित Step को Follow करके अपना Google Trends अकाउंट बना सकते हैं।

Step#1 – Google Trends में अकाउंट बनाने के लिए आपको इसकी ऑफीसियल वेबसाइट Google Trends पर जाना होगा।
Step#2 – वेबसाइट में इंटर होने के बाद आपको ऊपर Sign In पर क्लिक करना होगा।
Step#3 – अब आपको यहाँ पर अपनी Gmail ID और पासवर्ड को ड़ालकर Sign In पर क्लिक करना होगा।
इतना करते ही आपका Google Trends में अकाउंट बनकर तैयार हो चुका है। इसके बाद आप इस टूल का उपयोग कर सकते हैं।
Google Trends कैसे काम करता है?
आप ब्लॉग पर आर्टिकल लिखने के लिए कई SEO Tools का इस्तेमाल करते होंगे। इंटरनेट पर आपको बहुत से फ्री और Paid SEO टूल मिल जाते हैं। जिनकी मदद से आप Keyword Research करते हैं। किवर्ड रिसर्च करने के लिए आप गूगल ट्रेंड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं कि Google Trends काम कैसे करता है?
आप किसी Paid Tool कि मदद से कीवर्ड रिसर्च करते हैं, तो उसमें कीवर्ड Trends, Search Volume, Competetion आदि के आधार पर सारा डाटा प्रदान करता है। जिसे जांच कर कीवर्ड पर आर्टिकल लिखा जाता है।
Google Trends में आपको एक घंटे से पहले तथा 2004 के बाद के किसी भी कीवर्ड की सारी जानकारी पा सकते हैं। कीवर्ड के बारे में जानकारी पाने के लिए आप सर्च Query Box में अपने टारगेट कीवर्ड को Enter करें। इसके बाद ग्रांफ में उस कीवर्ड की सारी जानकारी आपके सामने आ जायेगी।
Google Trends में आप जिस भी कीवर्ड को सर्च करते हैं। उसकी पॉपुलैरिटी ग्राफ में 0 से 100 नंबर के बीच में दिखती हैं। जिसमें 0 का मतलब कीवर्ड बिल्कुल भी पॉपुलर नहीं है। 50 कीवर्ड न ज्यादा पॉपुलर है और न कम पॉपुलर है। वहीं 100 नंबर कीवर्ड बहुत ज्यादा पॉपुलर है। इसको दर्शाते हैं।
Google Trends उपयोग कैसे करें?
एक बार अकाउंट बनाने के बाद Google Trends का उपयोग करना बहुत आसान हो जाता है। सबसे पहले आप सर्च बार में अपने Blog से संबंधित Keyword को सर्च करें। इतना करते ही Google Trends आपको Keyword से संबंधित सारी जानकारी आपको प्रदान कर देगा। जिसके पढ़कर आप डिसाइड कर सकते हैं कि उस कीवर्ड पर आर्टिकल लिखा जाये या न लिखा जाये।
चलिए इसे उदाहरण से समझते हैं माना आप अपने Blog पर Tech से संबंधित Content लिखते हैं, तो आप सर्च बार में Tech लिखकर सर्च करें। इसके बाद आपके सामने ग्राफ के रूप में डाटा आ जायेगा। जिसे एनलाइज करके आप यह निर्णय ले सकते हैं कि आपको किस कीवर्ड पर आर्टिकल लिखना चाहिए और किस पर आर्टिकल नहीं लिखना चाहिए।
आप अपने कीवर्ड को और अच्छे से एनलाइज करने के लिए Country, Time, Category और सर्च के अनुसार Filter कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसमें अपने कीवर्ड को किसी दूसरे कीवर्ड के साथ Compare कर सकते हैं।
इसके बाद थोड़ा निचे जाने पर आपको यह देखने को मिल जायेगा कि उस कीवर्ड को किस राज्य में सबसे ज्यादा सर्च किया जाता है और अंत में आपको Related Keyword की पूरी List देखने को मिल जायेगी। जैसा की आप नीचे दी गई इमेज देख सकते हैं। अगर आप इन Keyword को लेकर ब्लॉग पर आर्टिकल लिखते हैं, तो आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक आने की संभावना बढ़ जाती है।

Google Trends का उपयोग करना कोई बड़ी बात नही है। बस कुछ दिनों के अभ्यास के बाद आप Google Trends को बहुत अच्छी तरह उपयोग कर सकते हैं।
Google Trends की विशेषतायें (Feature of Google Trends in Hindi)
गूगल ट्रेंड्स की निम्नलिखित विशेषतायें हैं।
#1 – Find Interesting Topics – चाहे आप एक ब्लॉगर हों, कंटेंट मार्केटर हों, या SEO Person हों, आपको ऐसे Interesting Topics ढूंढने होंगे जिनके बारे में लोग पढ़ना चाहते हैं। लोगों को किस चीज़ में सबसे अधिक रुचि है, यह जानने का एक शानदार तरीका Google Trends है। यह टूल आपको बताएगा कि युजर्स की किसी बिषय में कितनी रुचि है ताकि आप यह निर्धारित कर सकें कि इसके बारे में आर्टिकल लिखना उचित है या नहीं।
#2 – Inspire Creativity – Google Trends न केवल लिखित Content के लिए उपयोगी है, बल्कि Visual Content के लिए भी उपयोगी है। यदि आप यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि अपने सोशल मीडिया के साथ क्या करना है या अपने ब्लॉग पोस्ट पर Featured Image को कैसे सुधारना है, तो Google Trends आपको यह पता लगाने में मदद कर सकता है कि आपके युजर्स क्या देखना चाहते हैं।
एक Relevant और Interesting इमेज बनाकर, आप न केवल अपने कंटेंट की और युजर्स का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं, बल्कि अपने Target Audience को दिखा रहे हैं कि आप उन्हें समझते हैं और जानते हैं कि वे वास्तव में क्या चाहते हैं। इसके SEO से संबंधित कई लाभ भी हैं।
#3 – Keyword Trends Check – Google Trends की मदद से आप आपनी Niche से संबंधित Trending Keyword को आसानी से तलाश सकते हैं और उस आर्टिकल लिखकर अपने ब्लॉग का ट्रैफिक जल्दी से बढ़ा सकते हैं।
#4 – Keyword History Check – किसी भी कीवर्ड की हिस्ट्री चेक करने के लिए Google Trends बहुत ही उपयोगी टूल है। इसकी मदद से आप 2004 से लेकर पिछले 1 घंटे तक कीवर्ड ने कैसा प्रर्दशन किया है। सब कुछ देख सकते हैं।
#5 – Check Related Keyword – यह ऑप्शन आपको सबसे नीचे देखने को मिलेगा जब आप Google Trends में किसी कीवर्ड को सर्च करते हैं। आप इस कीवर्ड पर भी आर्टिकल लिख सकते हैं।
#6 – Keyword Comparison – इसमें आप दो कीवर्ड की आपस में Comparison कर सकते हैं और कीवर्ड बेहतर प्रर्दशन कर रहा हो उस पर ही आर्टिकल लिखें। जिससे आपके ब्लॉग पर ज्यादा ट्रैफिक आने के चांस होते हैं।
#7 – Country Targeted – इसकी बाद से आप यह पता लगा सकते हैं कि आपके द्वारा सर्च किया गया कीवर्ड किस देश में कैसा प्रदर्शन कर रहा है। फिर उसके हिसाब से किसी भी Country को सेलेक्ट करके अपने आर्टिकल को रैंक करवा सकते हैं।
Google Trends के फायदे
एक ब्लॉगर के लिए Google Trends बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं। नीचे मैं इसके कुछ फायदे दिये हैं।
- Google Trends की मदद से एक ट्रैंडिंग कीवर्ड तलाश कर उस पर बहुत अच्छा आर्टिकल लिखा जा सकता है।
- Google Trends की मदद से कीवर्ड की सारी जानकारी आसानी से मिल जाती है।
- Google Trends की मदद से आप अपने कीवर्ड को किसी भी देश में रैंक करवा सकते हैं।
- Google Trends की मदद से आप आपने ब्लॉग के लिए नये-नये कीवर्ड की तलाश कर सकते हैं।
- Google Trends की मदद से आप अपनी टारगेट ऑडियंस की अवश्यकतानुसार आर्टिकल लिख सकते हैं।
- Google Trends की मदद से आप आपने ब्लॉग पर कम समय में काफी ज्यादा ट्रैफिक पा सकते हैं।
FAQ – Google Trends Kya Hai
Google Trends से संबंधित अक्सर पूछ जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण Q&A निम्नलिखित हैं।
Q1. क्या Google Trends फ्री टूल है?
हाँ, यह Google का एक फ्री टूल है। Google Trends इस पर Quick नजर रखता है कि समाचारों में क्या चलन में है, लोग वर्तमान में क्या खोज रहे हैं और समय के साथ चीजें कैसे बदलती हैं।
Q2. Google Trends को कब और किसने लांच किया था?
Google Trends को 5 अगस्त 2008 को गूगल ने Goole Insights for Search के नाम से लांच किया था। लेकिन 27 दिसम्बर 2012 में गूगल ने इसका नाम बदल कर Google Trends कर दिया था।
Q3. Google Trends पर अकाउंट बनाने के लिए किसकी आवश्यक्ता होती है?
Google Trends पर अकाउंट बनाने के लिए Gmail ID की आवश्यक्ता होती है।
Q4 – Google Trends Blogging के लिए कैसे फायदेमंद है?
Google Trends की मदद से आप Trending Topic पर आर्टिकल लिखकर अपने ब्लॉग को जल्दी से रैंक करवा सकते हैं और Blogging से बहुत सारा पैसे कमा सकते हैं। क्योंकि गूगल भी YouTube, Instagram, Facebook आदि की तरह ही Trending Topic को जल्दी रैंक और ज्यादा Recommended करता है। जिसका फायदा आप उठा सकते हैं। Bloggers Google Trends का इस्तेमाल कीवर्ड रिसर्च टूल की तरह कर सकते हैं।
ये महत्वपूर्ण लेख भी पढ़ें:
- Local SEO क्या है?
- Technical SEO क्या है?
- Meta Robots Tag क्या है?
- Domain Authority क्या है?
- Page Authority क्या है?
- Google EAT क्या है?
- Search Intent क्या है?
- Anchor Text क्या है?
- Redirection क्या है?
- SEO में Link Juice क्या है?
अंतिम शब्द – Google Trends Kya Hai
आज के इस लेख Google Trends Kya Hai? में हमने आपको Google Trends के बारे में विस्तार से सरल भाषा में बताया है। यदि Google Trends से संबंधित आपके मन में कोई सवाल है, तो आप मुझसे कमेंट करके पूंछ सकते हैं। हम आपकी हर संभव मदद करेंगे।
मुझे आशा है कि आपको यह लेख Google Trends क्या है बेहद पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इस लेख को अपने मित्रों के साथ सोशल मीडिया पर अवश्य शेयर करें। यदि आप ब्लॉगिंग सीखना चाहते हैं, तो इस ब्लॉग पर बने रहे हैं क्योंकि हम हर रोज ब्लॉगिंग से संबंधित आर्टिकल पब्लिश करते हैं।