Google AMP Kya Hai? इसके फायदे और नुकसान क्या है?

Google AMP Kya Hai: (What is Google AMP in Hindi) 2020 के एक अध्ययन के अनुसार, 2011 के बाद से दैनिक मीडिया खपत में मोबाइल Traffic 504% बढ़ गया है। अधिक से अधिक युजर्स अपने प्रश्नों के जवाब हाँसिल करने के लिए मोबाइल फोन का उपयोग कर रहे हैं।

जिसके कारण वेबसाइट को आज के समय में मोबाइल Experience के लिए Optimize  करना पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। ऐसा करना सिर्फ युजर्स के लिए नही बल्कि SEO के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। Google उन पेजों का पता लगाता रहता है जिनकी Loading Speed धीमी होती है तथा उनका बाउंस रेट बहुत अधिक होता है। जिसके बाद Google उनकी सर्च इंजन रिजल्ट पेज रैंकिंग नीचे कर देता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अब आपको पता चल चुका होगा कि आपका आर्टिकल और ब्लॉग का Mobile Friendly होना SEO के लिए कितना महत्वपूर्ण है। और Google AMP एक ऐसी तकनीक है जिसे इसमें मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

इस लेख में आप जानेगे Google AMP Kya Hai, (What is Google AMP in Hindi) यह किसके लिए सर्वोत्तम है और यह कैसे काम करता है। Google AMP के फायदे और नुकसान।

तो ज्यादा समय न लेते हुए सीधे चलते हैं अपने Google AMP क्या है? पर। जहाँ हम इसके बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं।

Google AMP क्या है? (Google AMP Kya Hai)

Google AMP Kya Hai
Google AMP Kya Hai

Google AMP एक ओपन-सोर्स, Website-Publishing तकनीक है, जो आपको एक ऐसी वेबसाइट बनाने में मदद करता है जो मोबाइल पर बहुत फास्ट लोड हो जाती है। AMP के उपयोग से आपके वेबसाइट का लुक बहुत Simple हो जाता है, इसके उपयोग से आपकी वेबसाइट पर जितना भी CSS अथवा Java Script होता है। वह हट जाता है। जिसके कारण वेबसाइट की स्पीड फास्ट हो जाती है।

Google AMP का पूरा नाम “Accelerated Mobile Pages” होता है। Google ने इसे पब्लिक के लिए साल 2016 में लांच किया था।

Google का AMP बनाने का कारण Publishers और Businesses युजर्स को निराश करने वाले Slow-Loading होने वाले वेब पेजों से बचा सकें। क्योंकि आज के समय में लगभग 75% युजर्स स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं और इनमें 57% युजर्स इंटरनेट से अपनी जानकारी हाँसिल करने के लिए Mobile का उपयोग करते हैं।

Google AMP कई प्रमुख Web Browsers को सपोर्ट करता है, जिनमें Chrome, Firefox, Edge, Safari, Opera और UC Browser शामिल हैं। आज के समय में Google AMP बहुत अधिक प्रचलित हो चुका है।

कई Global Brands ने अपने Target Audiences और Customers को बेहतर सेवा देने के लिए Google AMP को अपनाया है, जिनमें Facebook, Baidu, Pinterest, Twitter, BBC News, The New York Times, और The Washington Post जैसे दिग्गज शामिल हैं।

आज के समय में 31 मिलियन से अधिक Domain ऐसे हैं जिन्होंने 5 बिलियन से अधिक AMP बनाए हैं।

Accelerated Mobile Pages (AMP) को कैसे पहचाने?

आप अपने मोबाइल के Google में अपनी कोई Query को सर्च करें। इसके बाद आपके सामने कुछ रिजल्ट दिखाई देने लगे होंगे। इनमें से जो आर्टिकल Accelerated Mobile Pages (AMP) होगा। उसमें बिजली के बोल्ट का आइकन दिखाई देगा। यह आइकन किसी भी आर्टिकल के AMP होने का प्रतीक है।

Google AMP की परिभाषा (Definition of Google AMP in Hindi)

Google AMP एक HTML ओपन-सोर्स फ्रेमवर्क है जो Publishers को मोबाइल के लिए वेब पेजों की Quick-Loading Pages बनाने की अनुमति देता है। इसकी मदद से आपकी वेबसाइट स्पीड बहुत फास्ट हो जाती है।

Google AMP की फुल फॉर्म (Full Form of Google AMP in Hindi)

Google AMP को हिंदी में ‘त्वरित मोबाइल पेज‘ कहा जाता है। AMP का फुल फॉर्म Accelerated Mobile Pages होता है।

Google AMP किसके लिए आवश्यक है?

इससे पहले कि हम Google AMP के फायदे और नुकसान के बारे में जानें, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि AMP आपके SEO में मदद कर सकता है, लेकिन कुछ मामलों में यह SEO के लिए आवश्यक नहीं है, और इसके लाभ दूसरों की तुलना में कुछ वेबसाइटों पर बहुत अधिक होता है। हम आगे AMP के फायदे और नुकसान के बारे में गहराई से जानेंगे, लेकिन आइए पहले कुछ मुख्य बिंदु प्रदान करें जो आपको यह समझने में मदद करेंगे कि AMP आपके लिए आवश्यक है कि नहीं।

  • AMP को उन Publisher साइटों द्वारा व्यापक रूप से अपनाया जाता है जिनमें बड़ी मात्रा में समाचार लेख या ब्लॉग पोस्ट होते हैं। यदि आपकी वेबसाइट के अधिकांश पेज लेख नहीं हैं, तो AMP आपके वेबसाइट के लिए आवश्यक नहीं है, लेकिन इसके विपरीत अगर आपकी वेबसाइट पर बहुत अधिक लेख हैं, तो आपको AMP का अवश्य करना चाहिए।
  • यदि आप बड़ी मात्रा में लेख प्रकाशित करते हैं लेकिन पहले से ही CDN (Content Delivery Network)) का उपयोग कर रहे हैं, तो आपको AMP का उपयोग करना आवश्यक नहीं है। क्योंकि ये प्लेटफ़ॉर्म अक्सर Performance Optimization सुविधाओं जैसे Image Hosting, File Caching और Lazy Loading देता है। जिससे आपकी वेबसाइट पहले से ही फास्ट होती है।
  • AMP स्वयं Google रैंकिंग फैक्टर नहीं है लेकिन यह आपके वेबपेजों के उन पहलुओं को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है जो Google के एल्गोरिदम में शामिल हैं, लेकिन यह आपकी साइट के Experience और Performance को Optimize करने का एकमात्र तरीका नहीं है।
  • यदि आपके पास पहले से ही साइट का Mobile Version या Mobile Optimization उपाय हैं, तो आपके लिए AMP जरूरी नही है। यहाँ तक आप Google AMP Kya Hai? के बारे में अच्छे से जान गये होंगे। अब आप इसके फायदे और नुकसान के बारे में जानेंगे।

Google AMP के फायदे क्या हैं?

वेबपेज की फास्ट स्पीड और युजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर करने के अलावा Google AMP के Content और SEO Strategy में बहुत से फायदे होते हैं। तो आईए इनके बारे में जानते हैं।

#1 – Website का Engagement बढ़ता है

हल्का AMP, Content उन मोबाइल युजर्स के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होत है जिनके पास कम-स्थिर इंटरनेट कनेक्शन होता है। इसके अतिरिक्त, पेज लोड समय में कमी से युजर्स एक्सपीरियंस में इस तरह से सुधार होता है। जिससे विज़िटरों के आपकी साइट पर अधिक समय तक रहने की संभावना बढ़ जाती है।

#2 – Ranking और Traffic सुधार होता है

पेज लोड समय Google रैंकिंग Factor होने के कारण, AMP को Google के Search Algorithms में प्राथमिकता दी जाती है, जिससे रैंकिंग प्रभावित होती है। अनिवार्य रूप से, यदि दो साइटें आमने-सामने हैं, इनमें से जो वेबसाइट फास्ट होगी वह जीत जायेगी। जिससे आपकी Blog पर Traffic बढ़ जाता है।

#3 – Bounce Rate कम होता है

आपके पेज तेजी से लोड होने के कारण, विज़िटर आमतौर पर साइट पर ही बने रहते हैं। Google के एक अध्ययन में एक बार पाया गया था कि यदि किसी मोबाइल साइट को लोड होने में 23 सेकंड से अधिक समय लगता है तो 53% वेबसाइट विज़िट छोड़ दी जाती हैं। इसके अतिरिक्त, AMP का उपयोग करने वाले Publishers को संभावित रूप से एक पेज पर बिताए गए समय में 2 गुना वृद्धि मिल सकती है। और आपकी वेबसाइट पर अधिक समय का मतलब आपके Content से अधिक Conversions (रूपांतरण) होना। जिसके कारण आपके ब्लॉग का Bounce Rate कम होता है।

#4 – Ad Views बढ़ते हैं

AMP के साथ, HTML को इस तरह से कोडित किया जाता है, जो Banners और Images की Mobile Usability को बढ़ाता है। इसके परिणामस्वरूप Higher Ad Viewability दर प्राप्त होती है, जिससे Publishers को अपने Content से पैसे कमाने के अवसर बढ़ाने में मदद मिलती है।

#5 – Click-Through Rates बढ़ती हैं

AMP का एक प्रमुख लाभ यह है कि इसे Google मोबाइल SERP की Top Stories की सूची में प्रदर्शित किया जाता है जो सभी Search Results के शीर्ष पर दिखाई देता है। युजर्स द्वारा उन AMP Pages को पहले चुनने की अत्यधिक संभावना है, जिससे CTR में वृद्धि होती है।

Google AMP के नुकसान क्या हैं?

Google AMP आपकी रैंकिंग के साथ-साथ मोबाइल युजर्स के लिए आपके Content के अनुभव और प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है, लेकिन इसमें कुछ नुकसान और चेतावनियां भी हैं, जिन पर आपको अपनी साइट के लिए AMP का उपयोग करने से पहले विचार करने की अवश्यकता है। तो आईए जानते हैं इनके बारे में…

#1 – Limited Customization (सीमित Customize कर सकते हैं)

अगर आप अपनी वेबसाइट पर AMP का उपयोग करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको वेबसाइट की Customize सीमित मिलती है। इसलिए यदि आकर्षक दृश्य आपके वेब अनुभव का एक बड़ा हिस्सा है, तो यह आपके लिए नहीं हो सकता है।

#2 – सीमित Ad दिखा सकते हैं

आपके AMP Pages पर सीमित Images के अलावा, आपको प्रत्येक पेज पर केवल एक विज्ञापन दिखाने की अनुमति मिलती है। यह सीमित फ्रेमवर्क एक्सपेंडेबल्स जैसे विघटनकारी विज्ञापनों का भी समर्थन नहीं करता है।

#3 – Brand Identity को कमजोर करता है

Google का AMP आपकी ब्रांड Identity को कमजोर कर देता है क्योंकि एड्रेस बार में Google का डोमेन दिखाया जाता है। जबकि AMP पेज के शीर्ष पर वास्तविक साइट दिखाने के लिए एक फिक्स है।

#4 – AMP का सम्पूर्ण ज्ञान होना बहुत जरूरी है

AMP केवल तभी काम करता है जब युजर्स किसी वेबपेज के AMP संस्करण पर क्लिक करते हैं। और जबकि अध्ययनों से पता चला है कि AMP लाइब्रेरी किसी दस्तावेज़ को लाने के लिए सर्वर अनुरोधों की संख्या को 77% तक कम कर सकती है, अगर इसे सही ढंग से लागू नहीं किया गया है तो AMP संस्करण हमेशा Implemented नहीं किया जाता है। जबकि AMP को लगभग 7 साल हो गए हैं, यह अभी भी अपेक्षाकृत शुरुआती चरण में है।

यहां Google AMP के बारे में कुछ अंतिम विवरण दिए गए हैं। अपने वेबसाइट पर AMP का उपयोग करने से पहले एक इन पर विचार अवश्य करें।

  • आपको CSS के सुव्यवस्थित संस्करण का उपयोग करने की आवश्यकता होगी।
  • आपको केवल AMP द्वारा प्रदान की जाने वाली जावास्क्रिप्ट लाइब्रेरी का उपयोग करने की अनुमति है।
  • यदि AMP साइट को हर बार काम करना है तो उन्हें ठीक से सत्यापित किया जाना चाहिए।
  • AMP प्लगइन पेज फॉर्म की अनुमति नहीं देते हैं।
  • बेहतर अनुभव के लिए Custom Fonts को विशेष रूप से लोड करना पढ़ता है।
  • यदि आप अपने लेख में वीडियो सामग्री चाहते हैं तो इसके लिए आपको AMP-Approved एक्सटेंशन की आवश्यकता होगी।

अंत में मै आप एक ही बात कहूँगा AMP, Speed और Readability ज्यादा प्राथमिका देता है। Shareability को नही। इसलिए अगर आपकी वेबसाइट जावास्क्रिप्ट, HTML और CSS के द्वारा डिजाइन है, तो आप AMP का उपयोग न करें।

Google AMP को Active कैसे करें?

AMP एक ऐसा ऑपेन सोर्स फ्रेमवर्क है जिसका उपयोग आप Blogger अथवा WordPress दोनों पर बनी वेबसाइट पर कर सकते हैं।

Blogger.com में AMP का उपयोग करने के लिए आपको बहुत से AMP Friendly Blogger Template मिल जायेंगे। जिन्हे Google से डाउनलोड करने के बाद आप उस Template को Blogger में Install कर सकते हैं।

वहीं WordPress पर बनी वेबसाइट में AMP का उपयोग करने के लिए आपको बहुत सी Plugin मिल जायेंगी, जिन्हे Install करके अपने ब्लॉग में AMP को Active कर सकते हैं।

इस तरह आप किसी भी ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म में AMP एक्टिव कर सकते हैं, लेकिन अगर आप आपने ब्लॉग में AMP एक्टिव करना चाहते हैं, तो एक बार इसके फायदे और नुकसान अवश्य पढ़ लें।

FAQ – Google AMP Kya Hai in Hindi

Google AMP के बारे में कुछ महत्वपूर्ण सवाल जो अक्सर नये ब्लॉगर के दिमांग में चलते रहते हैं।

Q1- Google AMP के उपयोग से रैंकिग में कोई परिवर्तन होता है?

इसका सीधा सा जवाब है नही। AMP का उपयोग करने से आपके पेज की स्पीड बढ़ जाती है। वो भी खाली मोबाइल वर्जन की। गूगल ने साफ कहा है कि AMP से आपकी रैंकिंग में कोई प्रभाव नहीं पढ़ेगा।

Q2 – Google AMP का उपयोग किस प्रकार की वेबसाइट पर सही रहता है?

ऐसी वेबसाइट जिन पर न्यूज आर्टिकल पब्लिश होते हैं। इसके अलावा AMP का उपयोग Blog में भी क्या जाता है। क्योंकि इसमे अधिक मात्रा में लेख लिखे जाते हैं।

Q3 – AMP का क्या काम होता है?

AMP किसी भी वेबसाइट के वेबपेज को Mobile वर्जन में कंवर्ट कर देता है। जिससे मोबाइल युजर्स का अनुभव बेहतर हो जाता है।

ये लेख भी पढ़ें:

अंतिम शब्द – Google AMP Kya Hai

आपने इस लेख में सीखा कि Google AMP Kya Hai? (What is Google AMP in Hindi) इसके फायदे और नुकसान। हमने आपको इस लेख में AMP के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की है। जिससे आपको इसके बारे में जानकारी हाँसिल करने के लिए इंटरनेट पर समय वर्बाद न करना पढ़े।

इस लेख से आपकी कुछ भी मदद हुई तो इसे अपने मित्रों के साथ सोशल मीडिया पर अवश्य शेयर करें। इस लेख से संबंधित अगर आपके मन में कोई सवाल या सुक्षाव है, तो कमेंट कर बता सकते हैं।

Share To:

मेरा नाम आशीष कुमार है। मैं जिला कन्नौज उत्तर प्रदेश का रहने वाला हूँ। मैं एक फुल टाइम Blogger हूँ। आपको मेरे Blog पर Tech, Blogging, Online Earning से संबंधित आर्टिकल मिलेंगे। मेरे Blog पर आने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!!!


2 thoughts on “Google AMP Kya Hai? इसके फायदे और नुकसान क्या है?”

Leave a Comment